रॉकेट का आविष्कार किसने किया और कब

रॉकेट का आविष्कार किसने किया और कब?। Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab

Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab : इस आर्टिकल में रॉकेट का आविष्कार किसने और कब किया था? (Who invented the rocket and when?) के बारे में जानकारी दी गई है।

क्या आप जानते हैं रॉकेट का आविष्कार किसने किया था और किसने किया था तथा कब किया था। अगर आप नही जानते कि रॉकेट क्या होता है और रॉकेट कैसे उड़ता है तथा रॉकेट के आविष्कारक वैज्ञानिक कौन है, यह किस देश के है, तो कोई बात नही। हम इस आर्टिकल के द्वारा पहला रॉकेट कब और किसने बनाया एवं एवं पहला तरल ईंधन रॉकेट का आविष्कार किसने किया तथा रॉकेट कितने प्रकार के होते है जैसी सभी जानकारियां इस लेख में शामिल करने वाले हैं।

चलिए जानते हैं Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab –

रॉकेट का अविष्कार किसने किया और कब

दोस्तों रॉकेट का आविष्कार सबसे पहले 13 वी शताब्दी में चीन के द्वारा किया गया था ऐसा माना जाता है कि पहले रॉकेट का इस्तेमाल चीन के द्वारा हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता था।

रॉकेट का इस्तेमाल सबसे पहले सन 1232 में चीनी और मंगोल के बिच हुए युद्ध में किया गया था, ऐसा कहा जाता है की मंगोल के द्वारा रॉकेट टेक्नोलॉजी यूरोप पहुंची थी, और फिर अलग अलग शासको से यूरोप और एशिया के अन्य भागों में प्रचलित हो गई।

सन 1792 में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान ने अंग्रेज के खिलाफ युद्ध के दौरान लोहे से बने हुए रॉकेट का इस्तेमाल किया था यहां अंग्रेजों के लिए एक नया हथियार था बाद में अंग्रेजों ने इसका प्रशिक्षण करके रोकेट टेक्नोलॉजी का निर्माण किया तभी से यह विधि प्रचलित हो गई।

इसके बाद बहुत सारे देशों द्वारा अलग अलग प्रकार के रॉकेट निर्माण किया गया, आज के इस वर्तमान समय हर देश के पास अपने रॉकेट है, और इन रॉकेट का इस्तेमाल सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए एवं युद्ध क्षेत्र में भी किया जाता है।

तो दोस्तो अब आप समझ ही गए होंगे की रॉकेट का आविष्कार सर्वप्रथम कब और किसने किया था, अब हम जाएंगे पहले तरल ईंधन रॉकेट का आविष्कार किसने किया के बारे में।

पहले तरल ईंधन रॉकेट का आविष्कार

सन 1926 में रॉबर्ट गोडार्ड (Robert Hitching Goddard ) ने दुनिया का सबसे पहला तरल ईंधन रॉकेट का निर्माण किया, रॉबर्ट गोडार्ड एक भौतिकी वैज्ञानिक, प्रोफेसर, इंजीनियर और एक अन्वेषक है,रॉबर्ट गोडार्ड ने 17 मार्च 1926 को आर्बन मेसाचुसेनट, पर दुनिया के सबसे पहले तरल ईंधन रॉकेट का परीक्षण हुआ।

जो 60 मिल प्रति घंटे की रफ्तार से 41 फीट की दूरी और 184 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया, इस रॉकेट की लंबाई 10 फिट की थी, और इसमें ईंधन के लिए तरल ऑक्सीजन और पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था, इस रॉकेट का परीक्षण सफल हुआ था।

रॉकेट क्या है

रॉकेट शब्द की उत्पति एक इटालियन शब्द रोचेट्ट (Rocchetta) से हुई है, जिसका अर्थ सिलेंडर नुमा वस्तु से है जिस पर धागे लपेटे जाते है, Rocket भी एक सिलेंडर के आकार का होता है, जिसमें काफी मात्रा में गैसीय ईंधन होता है, रॉकेट में जैसे-जैसे गैसों का मिश्रण जलता जाता है, तो वह रॉकेट उतनी ही तिर्व वेग से आगे बढ़ता है।

रॉकेट पृथ्वी एवं वायुमंडल से बाहर अंतरिक्ष में जाता है,  रॉकेट के ईंधन को जलाने के लिए भी ऑक्सीजन की जरूरत होती है, इसलिए रॉकेट में ईधन जलाने के लिए जरूरी ऑक्सीडाइजर साथ में लिया जाता है, रॉकेट बहुत उंचाई तक बिना ऑक्सीजन वाले क्षैत्र में उड़ सकता है,

इसके अलावा रॉकेट निर्वात में भी उड़ता है, तो दोस्तो अब आप समझ ही गए होंगे की रॉकेट क्या है अब हम जानेंगे रॉकेट आसमान में कैसे उड़ता है के बारे में।

रॉकेट कैसे उड़ता है 

रॉकेट अंतरिक्ष में एक वैज्ञानिक नियम के आधार पर कार्य करता है, जिसे न्यूटन की गति का तीसरा नियम कहते है, रॉकेट के अंदर इंजन में ईंधन के रूप में गेसो का मिश्रण होता है, जब रॉकेट के अंदर एक कक्ष में ठोस या तरल ईंधन ईंधन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है जिससे उच्च दाब पर गैस उत्पन्न होती है।

उत्पन्न हुई गैस रॉकेट के पीछे की ओर उपस्थित एक सकरे मुंह से अत्यंत तेज वेग के साथ बाहर निकलती है, गैस के बाहर निकलने से एक प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है, जो रॉकेट को तिर्व वेग से आगे को और ले जाती है।

तो दोस्तो अब आप समझ गए होंगे की रॉकेट कैसे उड़ता है, अब हम जानेंगे भारत में प्रथम रॉकेट कब और किसने बनाया के बारे में।

भारत में प्रथम रॉकेट कब और किसने बनाया

भारत में निर्मित पहला रॉकेट रोहिणी – 75 है जिसे 20 नवंबर 1967 को लॉन्च किया गया था इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( इसरो ) द्वारा बनाया गया था इसके अलावा दोस्तो

भारत में पहले रॉकेट प्रक्षेपण कार्यक्रम की शुरुआत 21 नवंबर 1963 को की गई थी, भारत की ज़मीन से पहला रॉकेट 21 नवंबर 1963 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया, इसे तिरुवअनंतपुरम के पास थुम्बा से लॉन्च किया गया था, इस रॉकेट का नाम नाइक अपाचे था।

इस रॉकेट का वज़न 715 किलोग्राम था जो 30 किलोग्राम वज़नी सैटेलाइट को 207 किलोमीटर दूर तक ले जा सकता था,उस समय भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे. उसके बावजूद भी भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के बेहतर कौशल ने वह कर दिखाया जो उस दौर में दूसरे देश सोच नहीं सकते थे। 

इस राकेट को रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन तक साइकिल से ले जाया गया था, तो दोस्तो अब आप समझ ही गए होंगे की भारत में प्रथम रॉकेट कब और किसने बनाया था एवं भारत में पहले रॉकेट प्रक्षेपण कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई थी।

यह भी पढ़े:-

निष्कर्ष (Conclusions) –

दोस्तों, रॉकेट का आविष्कार किया था और कब ( Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya Tha Aur Kab) लेख से आपको रॉकेट के आविष्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी समझ में आ गई होगी। अगर आपके दिमाग में रॉकेट की खोज (Rocket Ki Khoj) या पहला रॉकेट किसने बनाया (Pehla Rocket Kisne Banaya) से संबंधित कोई प्रश्न हो तो कृपया कॉमेंट में बताए आपकी हिंदी में हेल्प की जाएगी।

भारत में रॉकेट कब बना या भारत में रॉकेट का आविष्कार कब हुआ और किसने किया लेख को पहले काफी मेहनत कर सोध किए सही जानकारी एकत्र कर पब्लिश किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *