आज आपको भारत की प्रमुख झीलें | Bharat Ki Pramukh Jhile PDF (major lakes of india) बारे में जानकारी दी गई है।
विश्व में अनेकों झीलें है आज आपको भारत की प्रमुख झीलें से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाले है, जो वर्तमान समय में कंपटीशन एग्जाम में पूंछे जाते है। इसके अलावा भारत की प्रमुख झीलों की सूचि पीडीएफ से संबंधित अलग अलग तरह से लोग गूगल पर सर्च करते है जैसे कि, भारत की झीलें, भारत की सभी प्रमुख झीलों की सूचि, भारत में कुल कितनी झील/झीलें है। इसके अलावा भारत की सबसे बड़ी, सबसे ऊंची, चौड़ी, बड़ी झील कौन सी है और कौन से राज्य में कौन सी और कितनी झीलें स्तिथ है आदि के बारे में भी बताया गया है।
चलिए शुरू करते है Bharat Ki Jheelon Ki List in Hindi PDF, Bharat Ki Jhile, Map, Tricks, Gk, Jheel के बारे में सही जानकारी –
भारत की प्रमुख झीलें | Bharat Ki Pramukh Jhile
क्रमांक | झीलों के नाम | राज्य, स्थान |
1 | वूलर झील | जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित भारत का वृहदतम ताजे जल का झील है। झेलम नदी पर निर्मित यह गोखुर झील का उदाहरण है। |
2 | डल झील | जम्मू कश्मीर के हिमानी द्वारा निर्मित श्रीनगर में ताजे जल की झील है। |
3 | सांभर झील | राजस्थान में स्थित, भारत का अंतः स्थलीय वृहदत्तम खारे जल की झील है। भारत के 60 % नमक की आपूर्ति करता है। जबकि पुलकट भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे जल की झील है। |
4 | ढेबर झील | राजस्थान के उदयपुर स्थित खारे जल की झील है, भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है, इसका निर्माण उदयपुर के राजा ने करवाया था। |
5 | लोकतक झील | मणिपुर स्थित उत्तर पूर्वी भारत का सबसे बड़ा भारी जल का झील व जल विद्युत केंद्र भी है। यह झील विश्व में तैरती द्वितीय झील के रूप में प्रसिद्ध है। इस झील में केबुल लामजाओ तैरता राष्ट्रीय पार्क अवस्थित है। यह झील मणिपुर की जीवन रेखा कहलाती है। |
6 | चिल्का झील | उड़ीसा स्थित भारत का वृहदतम झील, लैगून झील, खारे पानी की झील, झींगा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। |
7 | कोलेरू झील | आंध्र प्रदेश में कृष्णा गोदावरी डेल्टा में स्थित ताजे पानी की झील है। |
8 | पुलिकट झील | आंध्रा प्रदेश एवं तमिलनाडु की सीमा पर स्थित खारे जल की लैगून झील है। श्रीहरिकोटा नामक द्वीप इस झील को सागर से अलग करता है। इस झील के पश्चिमी हिस्से में बकिंघम नहर है। |
9 | बेम्बनाद झील | केरल स्थित खारे जल की लैगून झील है। इस झील में वेलिंगटन द्वीप है जहां पर नौकायन प्रतियोगिताएं होती हैं। यह भारत की सबसे लंबी झील है। इस के पूर्वी तट पर कुमारकोम पक्षी अभ्यारण तथा उत्तरी तट पर कोच्चि बंदरगाह अवस्थित है। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 का कुछ हिस्सा इसी झील से गुजरता है। |
10 | लोनार झील | महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित ज्वालामुखी द्वारा निर्मित झील है। |
11 | रेणुका झील | हिमाचल के सिरमौर जिला स्थित ताजे पानी की झील है। यहीं पर चिड़ियाघर एवं लायन सफारी स्थित है। |
12 | रूपकुंड झील | उत्तराखंड के मध्य स्थित ताजे पानी की प्राकृतिक झील है। यह एक हिमानी झील है, इस झील के किनारे सैकड़ों मानव कंकाल मिलने के कारण इसे रहस्यमई झील या मानव कंकाल झील के संज्ञा दी गई। |
13 | सास्थम कोट्टा झील | केरल के कोल्लम जिला स्थित ताजेजल की झील है। |
14 | सातताल झील | उत्तराखंड के कुमाऊ प्रखंड में झीलम ताल नगर के निकट कई जिलों का समूह है जो प्रवासी पक्षियों हेतु स्वर्ग बना जाते हैं। |
15 | सूरज ताल झील | हिमाचल प्रदेश में बड़ा लाचा दर्रे के निकट स्थित ताजे जल की झील है। |
16 | तवावोहर झील | मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी पर बांध निर्माण पर इसे निर्मित किया गया। |
17 | सोंग्मो झील | सिक्किम के गंगा टोंक जिला में स्थित ताजे पानी की झील है। |
18 | वीरानम झील | तमिलनाडु में स्थित कृत्रिम झील है। |
19 | अष्टमुदी झील | केरल में स्थित लैगून झील है जिसकी 8 शाखाएं हैं। रामसर समझौते द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय महत्व का आद्र भूमि घोषित किया गया है। |
20 | भीमताल | उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मीठे जल की झील जिसके केंद्र में एक छोटा द्वीप भी है। यह पर्यटन स्थल भी है। |
21 | भोज झील | यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मीठे जल की झील व आद्र भूमि है। |
22 | चंद्र ताल | हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में मीठे जल की झील है। लाहुल व स्पीति को जोड़ने वाला कुंजम दर्रा इसी के द्वारा निर्मित है। |
23 | पंचभद्रा झील | यह राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित खारे पानी की झील है। |
24 | हिमायत सागर झील | हैदराबाद से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मानव निर्मित झील है, जो मूसी नदी पर निर्मित है। |
25 | नाको झील | हिमांचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित ताजे जल की प्राकृतिक झील है। |
26 | उस्मान सागर | हैदराबाद स्थित ताजे जल की कृत्रिम झील है। |
27 | पुष्कर झील | जिले में स्थित लूनी नदी द्वारा छोड़ी गई। जल को एकत्र कर मानव निर्मित झील है। |
28 | नक्की झील | यह झील राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील कटोरे नुमा है जो संभवत: कभी ज्वालामुखी का मुख था। यह माउंट आबू में स्थित है। |
29 | नल सरोवर झील | यह गुजरात राज्य में स्थित एक ताजा जल की झील है। |
30 | राजसमंद झील | राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित मीठे जल की झील है। इस झील में एक द्वीप है जिसमें खेती की जाती है। |
31 | चैम्बर मबक्कम झील | तमिलनाडु के चिंग पट्टू जिले के चेन्नई से 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इसी जेल से परिहार नदी का उद्गम होता है। |
भारत की प्रमुख झीलें PDF Download
भारत के प्रमुख झीलों की सूचि पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे Bharat Ki Pramukh Jhile PDF पर क्लिक करें –
भारत की झीलों से संबंधित तथ्य
- भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है।
- चिल्का झील ओडिशा में स्थित है।
- चिल्का झील खारे पानी की लैगून झील है। यहाँ पर नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है।
- पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में और 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है। श्रीहरिकोटा द्वीप इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है। इसी द्वीप पर सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र अवस्थित है। इस झील के पश्चिम में बंकिंघम नहर है।
- भारत में स्थित सर्वाधिक खारे पानी की झील सांभर झील है।
- सांभर झील राजस्थान में है।
- कश्मीर में अवस्थित वुलर झील मीठे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है।
- सांभर झील पर तुलबुल परियोजना अवस्थित है।
- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द बल्लभ पंत सागर है जो कि रिहन्द नदी पर बनाई गयी है।
- भारत की सबसे ऊंचाई पर अवस्थित झील चोलामू झील है जो सिक्किम के अवस्थित है।
- भारत के गुजरात में ताप्ती नदी पर अवस्थित उकाई झील एक कृत्रिम झील है।
- मणिपुर स्थित लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
- हुसैन सागर झील हैदराबाद को सिकंदराबाद से अलग करती है।
- लोनार झील एक ऐसी झील है जो ज्वालामुखी उदगार से निर्मित हुयी है।
यह भी पढ़े :-
- भारत के प्रमुख जलप्रपात
- भारत की प्रमुख जनजातियां PDF Download
- भारत के प्रमुख राजवंश PDF Download
- भारत के राज्य और राजधानी PDF Download 2023
- भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन है 2023
- भारत की सामाजिक समस्याएं पर निबंध
निष्कर्ष –
प्रिय पाठकों। मुझे उम्मीद है कि “Bharat Ki Pramukh Jhile Ke Naam Ki Suchi in Hindi” लेख जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको भारत की झीलें (major lakes of india) आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न हो तो हमे कमेंट में बताए आपकी हेल्प की जावेगी।
Bharat Ki Pramukh Jheele in Hindi PDF को अपने सभी Study करने वाले या कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले सभी दोस्तो को शेयर करें ताकि उनका भी GK और भूगोल का नॉलेज बढ़े।
My name is JP Meena. I am the founder and owner of this blog. Information like Technology, Internet, Bank And Finance, Loan, Business, Computer, Laptop, Android Smart Phone, Education, Gk, Biography and Essay is given on this blog