अमेरिका की राजधानी का नाम क्या है यहां जानिए

अमेरिका की राजधानी क्या है? | Capital Of America In Hindi

आज के लेख में “अमेरिका की राजधानी का नाम क्या है? (What is the capital of America) – America Ki Rajdhani Ka Naam” की जानकारी दी गई है।

अगर आप अमेरिका देश की राजधानी एवं अमेरिका से जुड़े तथ्य जैसे अमेरिका की राजधानी कहा है। अमेरिका की मुद्रा, अमेरिका का पुराना नाम क्या है, अमेरिका की राजधानी क्या है, अमेरिका की जनसंख्या कितनी है, अमेरिका में कुल कितने राज्य है? के बारे में जानना चाहते है तो आज आप एक सही पोस्ट पर आए हो।

आज आपको अमेरिका देश से जुड़े GK से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जायेंगे जिनके उत्तर अक्सर आप गूगल पर तलाशते है। सामान्य ज्ञान के प्रश्न आज कल सरकारी जॉब ढूंढ रहे विद्यार्थीयो की प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूंछे जाते हैं। ऐसी जानकारियां उन लोगों को भी रखना चाहिए जो देश के एक जागरूक नागरिक है।

चलिए आगे बड़ते है पोस्ट में सम्मलित जानकारी अमेरिका की राजधानी का नाम क्या है, वॉशिंगटन डीसी अमेरिका की राजधानी कब बनी, अमेरिका की राजधानी कहां है।

चलिए जानते हैं अमेरिका की राजधानी का नाम क्या है।

अमेरिका की राजधानी का नाम क्या है

संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी का नाम वाशिंगटन डी सी है । या आप ऐसा भी बोल सकते हो कि वॉशिंगटन डी.सी. संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है। यहां ‘डीसी’ का अर्थ है डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (DC=District of Columbia) होता है। इसकी स्थापना 16 जुलाई 1790 को हुई।

संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए काव्यमय नाम ‘कोलंबिया’ प्रचलित था इसलिए इस नए नगर का नाम ‘टेरिटरी ऑफ कोलंबिया’ रखा गया था। देश के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉ‍शिंगटन के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ ‘वॉशिंगटन- डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया’ या संक्षेप में वॉशिंगटन डीसी।

वॉशिंगटन डी.सी शहर को 17 नवंबर 1800 को अमेरिका की राजधानी बनाया गया था। वॉशिंगटन डी.सी से पहले न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया नगरों को अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी रहने का गौरव प्राप्त है। 4 मार्च सन् 1789 से 5 दिसंबर 1790 तक अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी न्यूयॉर्क नगरी रही थी और 6 दिसंबर 1790 से 14 मई 1800 तक अमेरिका की राजधानी फिलाडेल्फिया रही थी।

Related – विश्व के सभी देशों के नाम, राजधानी व मुद्राओं की सूची PDF Download

अमेरिका की राजधानी कहा है

America Ki Rajdhani Kahan Hai: अमेरिका की राजधानी Washington D.C है जो अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित है। यह शहर पोटोमैक नदी के किनारे बसा हुआ है। इसका कुल क्षेत्र फल मात्र 70 वर्ग मील (181 वर्ग किमी) है।

अमेरिका की मुद्रा क्या है

America mudra in Hindi : अमेरिकी की मुद्रा का नाम अमरीकी डॉलर (Americi Dollar) है। वर्ष 1947 में जब भारत आजाद हुआ था उस समय भारतीय रुपया और अमेरिकी डॉलर की कीमत बराबर थी।

आज कल हम गूगल पर Us vs INR सर्च करते हैं, रुपया और Us Dollar की कीमत माफने के लिए। जैसे भारत की मुद्रा का नाम रुपया है उसी प्रकार संयुक्त राज्य अमरीका की मुद्रा का नाम डॉलर है।

Related – भारत के राज्य राजधानी मुख्यमंत्री और राज्यपाल 2022 PDF DOWNLOAD

अमेरिका की खोज किसने की

America Ki Khoj Kisne Ki : अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस (Christopher Columbus) ने की थी। क्रिस्टोफर कोलंबस को नई दुनिया (New World) मतलब अमेरिका (U.S) की खोज करने वाले व्यक्ति के नाम से जाना जाता है। आपको बता दे कि कोलंबस ने 12 अक्टूबर, 1492 को अमेरिका की खोज की थी।

अमेरिका की जनसंख्या कितनी है

America Ki Jansankhya Kitni Hai : अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ 36 लाख है। अमेरिका पूरी दुनिया में जनसंख्या के मामले में अमेरिका तीसरे नंबर पर आता है। अमेरिका की जनसंख्या पूरे विश्व की जनसंख्या का लगभग 4.50% है।

अमेरिका में अधिकतर लोग शहरों में रहना पसंद करते हैं। यहां पर शहरों में रहने वाले 83.6% लोग है। जबकि 18% लोग गांवों में रहना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि एक सर्वे में पाया गया है कि 2020 में अमेरिका की जनसंख्या वृद्धि दर 0.75% थी जोकि पिछले साल की तुलना में काफी कम थी। अमेरिका जनसंख्या के आधार पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। छेत्रफल की द्रष्टि से अमेरिका दुनिया के चौथे स्थान पर आता है। अमेरिका का क्षेत्रफल लगभग 9,826,679 km² है।

Related – संयुक्त राष्ट्र संघ पर निबंध PDF | Sanyukt Rashtra Sangh Par Nibandh

निष्कर्ष –

Amerika Ki Rajdhani जानने आए सभी दोस्तों से में उम्मीद करता हूं कि आपको यह लेख अमेरिका की मुद्रा क्या है और जनसंख्या जरूर पसंद आई होगी। अमेरिका की राजधानी कहा है? लेख को काफी रिसर्च करके तैयार किया गया है ताकि आपको एक ही पोस्ट में पूरी जानकारी मिल सके और इस लेख से संबंधित प्रश्न आपको दूसरी वेबसाइट पर जाकर खोजना ना पड़े।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *