टीवी का आविष्कार किसने किया और कब

टीवी का आविष्कार किसने किया और कब । Tv Ka Avishkar

Tv Ka Avishkar Kisne Kiya क्या आप जानते हैं अगर नही जानते की दुनिया में सबसे पहले टीवी का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ था तो आप एक सही पोस्ट पढ़ रहे हैं, हम आपको Tv Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab या Tv Ki Khoj Kisne Ki के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। सर्वप्रथम टीवी का आविष्कार ब्लैक एण्ड व्हाइट से लेकर रंगीन Tv LED TV, LCD TV के सभी अविष्कारों और उनके आविष्कारक वैज्ञानिक के बारे में भी बताने वाले है।

पहले लोग मनोरंजन के लिए जादू, सर्कस, कहानियां, खेल, नाच-गाना, कुश्ती आदि का सहारा लेते थे। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता चला गया वैसे वैसे लोगो के मनोरंजन का तरीका भी बदलने लगा। रेडियो ने लोगो को मनोरंजन के सबसे अनोखे और नए तरीके से परिचित करवाया। लेकिन रेडियो केवल दूर बैठे लोगों की बातों को सुना सकता था,लोगो के मन मे आने लगा कि काश कोई ऐसा साधन हो जो दृश्य भी दिखाए।बस इसी जिज्ञासा ने टीवी की पहल की। कहते है कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है।इसी आवश्यकता ने टीवी की खोज कराई।

आगे बड़ते है और जानते हैं कि टीवी का आविष्कार (invention of tv) खोज किसने की थी।

टीवी का आविष्कार किसने किया Tv Ka Avishkar Kisne Kiya

जॉन लोगी बेयर्ड (John Logie Baird) ने दुनिया को सबसे पहले टीवी का तोहफा दिया। जॉन ने 1925 में पहले मैकेनिकल सिस्टम पर बेस्ड ब्लैक एंड व्हाइट टीबी का आविष्कार किया। इसलिए जॉन लोगी बेयर्ड को फादर ऑफ टेलीविजन (टेलीविजन के पिता) कहा जाता है।

इसके बाद 1927 में फिलो फार्न्सवर्थ ने दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक टीवी को बनाया। इसके बनने के बाद 3 सितंबर 1928 को इसका सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया।

क्या आप जानते है कि भारत मे टेलीविजन कब आया। आपको बता दे कि भारत मे पहली बार टीवी प्रसारण 15 सितंबर 1959 में किया गया। इसका उद्घाटन उस समय के राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने आकाशवाणी भवन नई दिल्ली से किया था।

रंगीन टीवी का आविष्कार कब किया गया | When Was Color TV invented

ब्लैक एंड व्हाइट टीवी को रंगीन बनाने पर काम शुरू हो गया। दुनिया के पहले रंगीन टीवी को 1946 में पेश किया गया था।जिसे John Baird की कंपनी ने 1940 में बना कर तैयार किया था।बताया जाता है कि 1948 में अमेरिका में लाखो कलर टीवी बेचे गए थे। भारत में रंगीन टीवी का श्री गणेश 1982 एशियाई खेलों के लाइव प्रसारण के साथ हुआ था।

भारत मे टेलीविजन का आविष्कार। Television in india

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत मे टीवी का प्रसारण पहली बार 15 सितंबर 1959 में किया गया। तब हफ्ते के केवल 2 दिन 1-1 घण्टे के लिए टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता था।शुरू में टेलीविजन पर प्रसारण आल इंडिया रेडियो के माध्यम से किया जाता था।तब इसमे कृषि और शिक्षा के जुड़े हुए कार्यक्रम चलाए जाते थे।1976 में आल इंडिया रेडियो से अलग दूरदर्शन की स्थापना को गयी। देश के कई हिस्सों में दूरदर्शन के केंद्र खोले गए।

इसके बाद 1982 में भारत मे सेटेलाइट के माध्यम से दूरदर्शन पर कार्यक्रम प्रसारित किए जाने लगे।1982 में सेटेलाइट इनसेट -1ए से कार्यक्रम प्रसारित किया जाने लगा।
1995 में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वायु तरंगों पर भारत सरकार का एकाधिकार नहीं हो सकता।इसके बाद से भारत मे प्राइवेट चैनल शुरू होने लगे।

तब STAR नेटवर्क का आगमन भारत मे हुआ,जिसने भारत के ज़ी नेटवर्क के साथ मिलकर चैनल की शुरुआत की।
इसके बाद लगातार चैनलो की संख्या बढ़ने लगी।इस समय में 1000 से ज्यादा सरकारी, निजी और लोकल चैनल है।

टीवी कितने प्रकार की होती है Types of Tv in Hindi

टेक्नोलॉजी,फीचर और स्क्रीन के आधार पर टीवी को कई भागों में बाटा जा सकता है।लेकिन इन सबमे सबसे महत्वपूर्ण विभाजन टेक्नोलॉजी के आधार पर है।टेक्नोलॉजी के आधार पर टीवी 7 प्रकार की होती है।

1 LCD(liquid crystal display)

2. LED(light emitting diode)

3.vOLED(organic light emitting diode)

4. QLEDQuantum light emitting diode)

5. DLP (digital light processing)

6. CRT (cathode ray tube)

7. Plasma display TV.

टीवी से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट

CBS रंगीन टीवी बनाने वाली पहली कंपनी थी।

  • पहला टीवी सेटेलाइट टेलस्टार था जिसे नासा ने 10 जुलाई 1962 को लांच किया था।
    •1969 में चन्द्रमा पर पहली बार मानव लैंडिंग का सीधा प्रसारण 600 मिलियन लोगो मे देखा।
  • होम वीडियो सिस्टम की शुरुआत सबसे पहले सोनी कंपनी ने 1967 में की।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 नबम्बर 1996 में विश्व टेलीविजन फोरम की शुरुवात की और इस दिन को विश्व टेलीविजन दिवस मनाने का एलान किया।
  • BBC ने 1996 में दुनिया की पहली टेलीविजन सर्विस की शुरुवात की।
  • 1939 में अमेरिका में पहली बार टीवी का प्रसारण हुआ।साथ ही टीवी पर रंगीन प्रसारण पहली बार 1953 में किया गया।
  • बेयर्ड में 1924 में बिजली पंखे की मोटर,सिलाई सुई,कार्ड,गत्ते,बिस्किट के टीन के इस्तेमाल से दुनिया की पहली टीवी का निर्माण किया था।
  • भारत का पहला टीवी प्राइवेट चैनल ज़ी नेटवर्क है।

हमारी लाइफ में टीवी की भूमिका!! – Role of TV in our life

टीवी ने लोगो को काफी जागरूक बना दिया है।जिन चीज़ों के बारे में लोगो को कोई भी जानकारी नही थी,इन्हें वो जानकारी सीधे लाइव रूप में टीवी पर मिलने लगी।जिससे लोगो का ज्ञान और सोचने की क्षमता दोनों बढ़ गयी। इसने हमारा जीवन आसान बना दिया है।टीवी ने अलग अलग जगहों के लोगों को एक दूसरे के पास लाने का भी काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि,व्यापार के विकास में टीवी के योगदान को भी भुलाया नही जा सकता है।

इन सभी फायदों के साथ साथ टीवी के बहुत से नुकसान भी है जैसे एक आदमी अपने पुरे जीवन में लगभग 10 साल तक टीवी देखता है।टीवी देखने को लेकर कोई नियम तथा समय – सीमा नहीं है। हम अपनी इच्छा के अनुसार टीवी चैनल का चयन करते हैं।टीवी की वजह से लोगो का बहुत ही कीमती समय मनोरंजन के नाम पर बर्बाद होता जा रहा है।टीवी पर शिक्षा, समाचार, खेल,मनोरंजन से जुड़े प्रोग्राम आते है।शिक्षा, खेल और समाचार केवल हमारे ऊपर पॉजिटिव प्रभाव ही डालते हैं। लेकिन मनोरंजन के प्रोग्राम में फिल्मे, रियलिटी शोज, हॉरर शो, कॉमेडी शो, एडल्ट शोज, एडवेंचर्स शोज दिखाए जाते है।फिल्मों का बच्चो पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।वे जो भी देखते है उसे ग्रहण करने की सोचते है।साथ ही साथ टीवी का स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़े –

Conclusion –

टीवी के आविष्कार के बारे में उक्त जानकारी में हमने आपको अच्छे से जानकारी बताने का प्रयास किया अगर आपको टीवी का आविष्कार किसने किया और कब किया था इससे संबंधित कोई प्रश्न हो तो हमे कमेंट बॉक्स में जरुर बताए आपकी की जावेगी।

ज्ञान अगर आविष्कार का हो तो कौन जानना नही चाहेगा क्योंकि ऐसे प्रश्न आज कल सभी प्रकार की कंपटीशन एग्जाम की तैयारी में पूंछे जाते है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *