भारत की प्रमुख झीलें | Bharat Ki Pramukh Jhile PDF

भारत की प्रमुख झीलें PDF Download - Bharat Ki Jhile

आज आपको भारत की प्रमुख झीलें | Bharat Ki Pramukh Jhile PDF (major lakes of india) बारे में जानकारी दी गई है।

विश्व में अनेकों झीलें है आज आपको भारत की प्रमुख झीलें से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाले है, जो वर्तमान समय में कंपटीशन एग्जाम में पूंछे जाते है। इसके अलावा भारत की प्रमुख झीलों की सूचि पीडीएफ से संबंधित अलग अलग तरह से लोग गूगल पर सर्च करते है जैसे कि, भारत की झीलें, भारत की सभी प्रमुख झीलों की सूचि, भारत में कुल कितनी झील/झीलें है। इसके अलावा भारत की सबसे बड़ी, सबसे ऊंची, चौड़ी, बड़ी झील कौन सी है और कौन से राज्य में कौन सी और कितनी झीलें स्तिथ है आदि के बारे में भी बताया गया है।

चलिए शुरू करते है Bharat Ki Jheelon Ki List in Hindi PDF, Bharat Ki Jhile, Map, Tricks, Gk, Jheel के बारे में सही जानकारी –

भारत की प्रमुख झीलें | Bharat Ki Pramukh Jhile

क्रमांक झीलों के नामराज्य, स्थान
1वूलर झीलजम्मू कश्मीर राज्य में स्थित भारत का वृहदतम ताजे जल का झील है। झेलम नदी पर निर्मित यह गोखुर झील का उदाहरण है।
2डल झील जम्मू कश्मीर के हिमानी द्वारा निर्मित श्रीनगर में ताजे जल की झील है।
3सांभर झील राजस्थान में स्थित, भारत का अंतः स्थलीय वृहदत्तम खारे जल की झील है। भारत के 60 % नमक की आपूर्ति करता है। जबकि पुलकट भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे जल की झील है।
4ढेबर झीलराजस्थान के उदयपुर स्थित खारे जल की झील है, भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है, इसका निर्माण उदयपुर के राजा ने करवाया था।
5लोकतक झीलमणिपुर स्थित उत्तर पूर्वी भारत का सबसे बड़ा भारी जल का झील व जल विद्युत केंद्र भी है। यह झील विश्व में तैरती द्वितीय झील के रूप में प्रसिद्ध है। इस झील में केबुल लामजाओ तैरता राष्ट्रीय पार्क अवस्थित है। यह झील मणिपुर की जीवन रेखा कहलाती है।
6चिल्का झीलउड़ीसा स्थित भारत का वृहदतम झील, लैगून झील, खारे पानी की झील, झींगा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है।
7कोलेरू झीलआंध्र प्रदेश में कृष्णा गोदावरी डेल्टा में स्थित ताजे पानी की झील है।
8पुलिकट झीलआंध्रा प्रदेश एवं तमिलनाडु की सीमा पर स्थित खारे जल की लैगून झील है। श्रीहरिकोटा नामक द्वीप इस झील को सागर से अलग करता है। इस झील के पश्चिमी हिस्से में बकिंघम नहर है।
9बेम्बनाद झीलकेरल स्थित खारे जल की लैगून झील है। इस झील में वेलिंगटन द्वीप है जहां पर नौकायन प्रतियोगिताएं होती हैं। यह भारत की सबसे लंबी झील है। इस के पूर्वी तट पर कुमारकोम पक्षी अभ्यारण तथा उत्तरी तट पर कोच्चि बंदरगाह अवस्थित है। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 का कुछ हिस्सा इसी झील से गुजरता है।
10लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित ज्वालामुखी द्वारा निर्मित झील है।
11रेणुका झीलहिमाचल के सिरमौर जिला स्थित ताजे पानी की झील है। यहीं पर चिड़ियाघर एवं लायन सफारी स्थित है।
12रूपकुंड झीलउत्तराखंड के मध्य स्थित ताजे पानी की प्राकृतिक झील है। यह एक हिमानी झील है, इस झील के किनारे सैकड़ों मानव कंकाल मिलने के कारण इसे रहस्यमई झील या मानव कंकाल झील के संज्ञा दी गई।
13सास्थम कोट्टा झीलकेरल के कोल्लम जिला स्थित ताजेजल की झील है।
14सातताल झीलउत्तराखंड के कुमाऊ प्रखंड में झीलम ताल नगर के निकट कई जिलों का समूह है जो प्रवासी पक्षियों हेतु स्वर्ग बना जाते हैं।
15सूरज ताल झीलहिमाचल प्रदेश में बड़ा लाचा दर्रे के निकट स्थित ताजे जल की झील है।
16तवावोहर झीलमध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी पर बांध निर्माण पर इसे निर्मित किया गया।
17सोंग्मो झीलसिक्किम के गंगा टोंक जिला में स्थित ताजे पानी की झील है।
18वीरानम झीलतमिलनाडु में स्थित कृत्रिम झील है।
19अष्टमुदी झीलकेरल में स्थित लैगून झील है जिसकी 8 शाखाएं हैं। रामसर समझौते द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय महत्व का आद्र भूमि घोषित किया गया है।
20भीमतालउत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मीठे जल की झील जिसके केंद्र में एक छोटा द्वीप भी है। यह पर्यटन स्थल भी है।
21भोज झीलयह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मीठे जल की झील व आद्र भूमि है।
22चंद्र तालहिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में मीठे जल की झील है। लाहुल व स्पीति को जोड़ने वाला कुंजम दर्रा इसी के द्वारा निर्मित है।
23पंचभद्रा झीलयह राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित खारे पानी की झील है।
24हिमायत सागर झीलहैदराबाद से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मानव निर्मित झील है, जो मूसी नदी पर निर्मित है।
25नाको झीलहिमांचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित ताजे जल की प्राकृतिक झील है।
26उस्मान सागरहैदराबाद स्थित ताजे जल की कृत्रिम झील है।
27पुष्कर झीलजिले में स्थित लूनी नदी द्वारा छोड़ी गई। जल को एकत्र कर मानव निर्मित झील है।
28नक्की झीलयह झील राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील कटोरे नुमा है जो संभवत: कभी ज्वालामुखी का मुख था। यह माउंट आबू में स्थित है।
29नल सरोवर झीलयह गुजरात राज्य में स्थित एक ताजा जल की झील है।
30राजसमंद झीलराजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित मीठे जल की झील है। इस झील में एक द्वीप है जिसमें खेती की जाती है।
31चैम्बर मबक्कम झील तमिलनाडु के चिंग पट्टू जिले के चेन्नई से 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इसी जेल से परिहार नदी का उद्गम होता है।
Bharat Ki Pramukh Jheele – Major lakes of india

भारत की प्रमुख झीलें PDF Download

भारत के प्रमुख झीलों की सूचि पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे Bharat Ki Pramukh Jhile PDF पर क्लिक करें –

भारत की झीलों से संबंधित तथ्य

  • भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है।
  • चिल्का झील ओडिशा में स्थित है।
  • चिल्का झील खारे पानी की लैगून झील है। यहाँ पर नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है।
  • पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में और 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है। श्रीहरिकोटा द्वीप इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है। इसी द्वीप पर सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र अवस्थित है। इस झील के पश्चिम में बंकिंघम नहर है।
  • भारत में स्थित सर्वाधिक खारे पानी की झील सांभर झील है।
  • सांभर झील राजस्थान में है।
  • कश्मीर में अवस्थित वुलर झील मीठे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है।
  • सांभर झील पर तुलबुल परियोजना अवस्थित है।
  • भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द बल्लभ पंत सागर है जो कि रिहन्द नदी पर बनाई गयी है।
  • भारत की सबसे ऊंचाई पर अवस्थित झील चोलामू झील है जो सिक्किम के अवस्थित है।
  • भारत के गुजरात में ताप्ती नदी पर अवस्थित उकाई झील एक कृत्रिम झील है।
  • मणिपुर स्थित लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
  • हुसैन सागर झील हैदराबाद को सिकंदराबाद से अलग करती है।
  • लोनार झील एक ऐसी झील है जो ज्वालामुखी उदगार से निर्मित हुयी है।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

प्रिय पाठकों। मुझे उम्मीद है कि “Bharat Ki Pramukh Jhile Ke Naam Ki Suchi in Hindi” लेख जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको भारत की झीलें (major lakes of india) आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न हो तो हमे कमेंट में बताए आपकी हेल्प की जावेगी।

Bharat Ki Pramukh Jheele in Hindi PDF को अपने सभी Study करने वाले या कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले सभी दोस्तो को शेयर करें ताकि उनका भी GK और भूगोल का नॉलेज बढ़े।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *