आज के लेख में ब्रह्मांड क्या है? ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई? (What is the universe, how did the universe originate in Hindi) – Brahmand Kya Hai की जानकारी दी गई है।
ब्रह्माण्ड की संरचना कैसे हुई इसकी जानकारी जानकर से आपको पता चलेगा कि ब्रह्मांड क्या है और ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई और कब हुई ब्रह्मांड की उत्पत्ति। ब्रह्मांड शब्द जैसे ही हमारे दिमाग में आता है तो बहुत सारे प्रश्नों के उत्तर जानने की जिघासा होने लगती है जैसे कि ब्रह्मांड कैसे बना, सबसे पहले ब्रह्मांड की खोज किसने की थी और कब, ब्रह्मांड में सबसे बड़ा क्या है। ब्रह्मांड से पहले क्या था इस ब्रह्मांड में इसके साथ साथ आज आपको बिग बैंग थ्योरी और ब्रह्मांड में कितने ग्रह हैं की जानकारी भी बताएंगे।
चलिए जानते है क्या है ब्रह्मांड का अर्थ और मतलब और कैसे हुई ब्रह्मांड की उत्पत्ति।
ब्रह्माण्ड क्या है ? – What is the universe in Hindi
सामान्य रूप से पृथ्वी, ग्रहों, उपग्रहों, सौरमंडल, तारों एवं आकाश गंगाओ के सम्मिलित पुंज को ब्रह्मांड कहते हैं। ब्रह्मांड आकार एवं परिणाम की दृष्टि से काफी बड़ा होता है जिसमें छोटे-छोटे परमाणु से लेकर आकाशगंगा तक बड़े बड़े समूह पाए जाते हैं।
अस्तित्व मान द्रव्य एवं ऊर्जा के सम्मिलित रूप और सूक्ष्मतम अणुओं से लेकर महाकाय आकाश गंगाओ तक के सम्मिलित स्वरूप को ही ब्रह्माण्ड कहते हैं।
ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई? – How the universe originated in Hindi
महाविस्फोट सिद्धांत (Big Bang theory) के अनुसार प्रारंभ में वह सभी पदार्थ जिनसे ब्रह्मांड बना है वह बहुत छोटे गोलाकार के रूप में एक स्थान पर स्थित था। जिनका आयतन अत्यधिक सूक्ष्म एवं तापमान और घनत्व अनंत था। जरूरत से ज्यादा सकेंद्रण के कारण बिंदु का आकस्मिक विस्फोट हुआ इस अचानक विस्फोट से पदार्थों का बिखराव हुआ जिससे सामान्य पदार्थ निर्मित हुए। इसके अलगाव के कारण काले पदार्थ बनते गए, जिनके समूहन से अनेक ब्रह्मांडीय पिंडों का निर्माण हुआ। इस प्रकार अत्यधिक संक्रमण के कारण बिंदु में महाविस्फोट हुआ ओर ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। बिंदु में महाविस्फोट को ब्रह्मांडीय विस्फोट (Big Bang) कहां गया है जिसे आज हम बिग बैंग थ्योरी (Big Bang theory) के नाम से जानते हैं।

ब्रह्मांड की उत्पत्ति कब हुई? When did the universe originate in Hindi
महाविस्फोट (Big Bang) की घटना आज से करीब 13.7 अरब वर्ष पहले हुई थी। महा विस्फोट के करीब 10.5 अरब वर्ष बाद यानी आज से करीब 4.5 अरब वर्ष पूर्व सौरमंडल का की उत्पत्ति हुई जिसमें ग्रह और उपग्रहों का निर्माण हुआ। इस प्रकार महाविस्फोट (Big Bang) की घटना के बाद ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई तब से आज तक ब्रह्माण्ड लगातार विस्तृत होता जा रहा है। ब्रह्मांड उत्पत्ति का महाविस्फोट सिद्धांत (Big Bang Theory) 1927 में ऐब जार्ज लैमेंतेयर दिया था।
Related – सौर मण्डल क्या है, सौर मंडल की उत्पत्ति कैसे हुई?
ब्रह्मांड उत्पत्ति से संबंधित खगोलविदों की राय
- मिस्त्री यूनानी खगोल शास्त्री क्लॉडियस टॉलमी ने सबसे पहले ब्रह्मांड का नियमित अध्ययन किया और 140 ईसवी में भूकेंद्रीय सिद्धांत ( Geocentric Theory) का प्रतिपादन किया। इस सिद्धांत में पृथ्वी को संपूर्ण ब्रह्मांड का केंद्र बताया गया था।
- पोलैंड के खगोल शास्त्री निकोलास कॉपरनिकस (1473-1543) ने बताया कि सूर्य ब्रह्मांड के केंद्र में है और अन्य ग्रह इसकी परिक्रमा करते हैं इस प्रकार सूर्य ब्रह्मांड का केंद्र बन गया है इससे सुकेंद्रीय सिद्धांत (Heliocentric Theory) का गया था। इस सिद्धांत के परिणाम स्वरूप खगोल शास्त्र के अध्ययन की दिशा में एक नई क्रांति परिवर्तन आया। और इसी सिद्धांत के चलते को कॉपरनिकस को आधुनिक खगोल शास्त्र का जनक कहा जाने लगा।
- इटली के महान वैज्ञानिक गैलीलियो द्वारा वर्ष 1610 में दूरबीन का आविष्कार किया जिसके चलते ब्रह्मांड के अध्ययन करने में एक नया परिवर्तन आया।
- ब्रिटेन के विलियम हार्सले खगोलशास्त्री ने दूरबीन की सहायता से ब्रह्मांड का अध्ययन कर 1805 में स्पष्ट किया कि सौरमंडल आकाशगंगा का एक अंश मात्र है।
- मिश्रित ब्रह्मांड का सिद्धांत एडविन हब्बल ने दिया था। जिसमें बताया कि आकाशगंगाओं के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है ब्रह्मांड फैलता जा रहा है, एक दूसरे से निश्चित अवधि में या तो महा चक्र के रूप में एक बिंदु पर समाहित होकर ब्लैकहोल में शामिल होकर खतम हो जाएगा।
निष्कर्ष –
दोस्तों ब्रह्मांड क्या है और ब्रह्मांड की उत्पत्ति या संरचना कैसे हुई के बारे में इसलिए के द्वारा आपको बताया गया है। अगर आपको ब्रह्मांड की परिभाषा यह ब्रह्मांड का अर्थ समझने में कुछ समस्या हुई हो तो ब्रह्मांड कैसे बना के नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न सेंड कीजिए आपकी हेल्प करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
Related Post:-
समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?
पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है? अभी देखे

My Name is J.P Meena. HindiNote पर Technology, Internet, Education, Job Alert, Blogging, Loan की जानकारी Hindime और Hindimehelp, HindiSahayata की जाती है.